March 15, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Bhilai Fraud | बिमारी का बहाना बना कर लगाया लाखों का चूना, सर पकड़ सोनार पहुंचा थाने, जानें नकली सोने वाले की कहानी ..

Spread the love

 

भिलाई | नकली सोने को असली बताकर धोखाधाडी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ठग को पुलिस गिरफ्तार किया| पुलिस ने आरोपी को 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया| आरोपी ठग के घर से नगद राशि एवं नकली सोने के जेवरात मिले है|

मामले में एसपी प्रशांत ठाकुर, एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि बुधवार 16 दिसंबर को उतई कनिष्ठ ज्वेलर्स के संचालक भोज राम साहू ठगी का शिकार हुए| भिलाई 3 वसुंधरा नगर निवासी सेवाराम सोलंकी ने बीमारी का बहाना बनाकर सुनार को नकली सोना टिका दिया| आरोपी सेवाराम सोलंकी को पीड़ित सोनार भोज राम ने सोने के जेवरात के बदले 10 लाख रूपय दिए थे|

सोनार को जब शक हुआ तो उसने मामले की शिकायत उतई थाने में की| तत्काल पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया, जिसमें सीएसपी विश्वास चंद्राकर भिलाई तीन टीआई विनय सिंह बघेल एवं स्टाफ शामिल थे| वही, एक टीम ने सीसीटीवी कैमरे पर फोकस किया तो दूसरी ने मोबाइल तकनीकी साक्ष्य से अंतरराष्ट्रीय ठगों के संबंध में डाटा कलेक्शन प्रारंभ कर दिया|

साथ ही लोकल स्तर पर ठगों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया| इसी बीच पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भिलाई 3 में सेवाराम सोलंकी नामक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लग रही है।

पुलिस ने घेराबंदी करके सोलंकी को गिरफ्तार किया, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया| पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसके इस काम में उसका एक और साथी शामिल है| पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लाख रुपए नगद, नकली सोने के जेवरात को बरामद किया|

एसपी प्रशांत ठाकुर ने ठगों के मामले को सुलझाने वाले सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को नगद राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ठगों को गिरफ्तार करने में उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडे, भिलाई तीन टीआई विनय सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, नरेंद्र सिंह राजपूत प्रधान आरक्षक अश्वनी कुमार सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *