Bhilai Big Breaking | भिलाई नगर निगम के लिए मेयर और सभापति का किया गया ऐलान, इनके नामों पर लगा मुहर

भिलाई। नगर निगम में पार्षदों के शपथ लेने के बाद कांग्रेस महापौर और सभापति का ऐलान कर दिया है। सीनियर पार्षद नीरज पाल भिलाई के नए मेयर है। वहीं गिरवर बंटी साहू सभापति बनेंगे।
मेयर के लिए नीरज पाल और सभापति के लिए बंटी साहू ने नामांकन दाखिल किया है। कुछ देर में वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस के पास 37 पार्षदों के साथ 5 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से पूर्ण बहुमत है।
मेयर और सभापति के लिए भाजपा ने भी अपना कैंडिडेट उतारा है। भाजपा पार्षद महेश वर्मा मेयर का नामांकन दाखिल कर रहे हैं। जबकि श्याम सुंदर राव को सभापति का चुनाव भाजपा लड़ने जा रही है। श्याम सुंदर राव पूर्व में भी सभापति रह चुके है।
विधायक देवेंद्र यादव के करीबी है नीरज पाल भिलाई नगर निगम के नए मेयर नीरज पाल 4 बार के पार्षद और एमआईसी सदस्य है। विधायक देवेंद्र यादव के बेहद करीबी माने जाते है। भिलाई शहर में नीरज पाल के वार्ड को आईडल वार्ड के नाम से जाना जाता है। शायद इसलिए उनकी लोकप्रियता इतनी है कि इस बार उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी का जनता ने जमानत जप्त करवा दिया।