Bharti Singh Baby | भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa’s house buzzed, information shared on social media
मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया के घर किलकारी गूंजी है। भारती और हर्ष बेटे के पेरेंट्स बने हैं। भारती ने साल 2021 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब से कुछ ही देर पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर अपने घर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी है। इस खबर के बाद बॉलीवुड टेलीविजन हस्ती और उनके फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं उन्हें सोशल मीडिया पर मिल रही हैं।