September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Bharti Singh Arrested | कॉमेडी ‘क्वीन’ भारती सिंह को NCB ने किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ था गांजा, पति हर्ष से पूछताछ जारी

1 min read
Spread the love

 

मुंबई । ड्रग्स मामले में NCB लगातार शिकंजा कसता नजर आ रहा है।।शनिवार को मुंबई में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती को गिरफ्तार कर लिया है। उनके हसबैंड हर्ष से पूछताछ चल रही है। हर्ष पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी है। हर्ष की भी गिरफ्तारी हो सकती है। भारती को आज रात एनसीबी ऑफिस में हिरासत में रखा जाएगा और कल अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी। भारती और उनके हसबैंड हर्ष के घर पर छापेमारी हुई थी। बताया जा रहा है कि भारती के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है, जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने समन किया था। अब भारती को गिरफ्तार कर लिया है।

इन जगहों पर एनसीबी ने की छापेमारी

21 नवंबर को एनसीबी ने खार दांडा इलाके में छापा मारा और LSD, गांजा (40 ग्राम) और  Nitrazepam (साइकोट्रोपिक दवाएं) सहित कई ड्रग्स के साथ 21 साल की उम्र के एक तस्कर को पकड़ा।

इस के बाद एनसीबी ने शनिवार को ही दो अन्य स्थानों पर छापा मारा, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडेक्शन ऑफिस और घर (दोनों जगहों से) से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है। भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत के फैन्स के बीच काफी आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद सीबीआई द्वारा मामले की छानबीन शुरू की गई। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट सामने आई थीं, जिसके बाद ड्रग्स का एंगल सामने आया। इस केस में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *