February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Bharat Jodo Yatra | आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, आज 37वां दिन …

Spread the love

Bharat Jodo Yatra | India Jodo Yatra will enter Andhra Pradesh today, 37th day…

डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 37वां दिन है। दिन की शुरुआत होते ही कर्नाटक के रामपुरा से यह यात्रा शुरू हो गई। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कई पार्टी कार्यकर्ता व लोगों को हुजूम दिखाई दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। इसमें लिखा गया है कि ताकत तिरंगे से मिल रही है… “इसलिए हर दिन आसान लग रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के एक और दिन ने दस्तक दी है।”

आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा –

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के बाद यह यात्रा आज आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी। यहां के अनंतपुर के ओबालापुरम में राहुल गांधी समेत अन्य कार्यकर्ता कुछ समय के लिए रुकेंगे। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा टीम की ओर से एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा गया, एक और उल्लेखनीय दिन। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक- जहां भी भारत जोड़ो यात्रा जाती है, प्यार हमारा पीछा करता है।

कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, राहुल गांधी आंध्र प्रदेश में जजिरकल्लू टोल प्लाजा से प्रवेश करेंगे, जहां वह शाम 4.30 बजे तक रुकेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे। हालांकि, वह शाम को वापस कर्नाटक लौट आएंगे। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया और 21 दिनों में 511 किमी दूरी तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *