Beauty Icon India | डॉ. ममता साहू ने किया ‘ब्यूटी आइकन इंडिया’ का पोस्टर लॉन्च

Spread the love

Beauty Icon India | Dr. Mamta Sahu launched the poster of ‘Beauty Icon India’

रायपुर. रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ममता साहू जी ने ‘ब्यूटी आइकन इंडिया आइकन्स ऑफ इंडिया’ और ‘मानवता रत्न सम्मान’ के आधिकारिक पोस्टर का शुभ विमोचन किया।

कार्यक्रम में आर्ना फाउंडेशन एवं ब्यूटी आइकन इंडिया परिवार की ओर से आयोजित इस पहल को महिला सशक्तिकरण और युवाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया। श्रीमती ममता साहू जी ने महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपनी प्रतिभा दिखाने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट सामाजिक डॉ. रूना शर्मा ने ममता साहू जी को छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

डॉ. रूना शर्मा ने श्रीमती ममता साहू जी को आगामी 27 सितंबर 2026 को हुकुम्स ललित महल, रायपुर में होने वाले ‘ब्यूटी आइकन इंडिया – आइकन्स ऑफ इंडिया’, ‘मानवता रत्न सम्मान’ और ‘ग्लोबल आइकन ऑफ इंडिया अवॉर्ड – सीज़न 7’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

आर्ना फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संस्था का संदेश है ‘सशक्त नारी – सशक्त समाज’।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *