February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

बड़ेराजपुर | स्वामी आत्मानंद स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों के लिए हुई मटका फोड़ प्रतियोगिता…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बडेराजपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चे राधा- कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, मित्रता, जीवन दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों को उनकी लीला का दर्शन कराया गया। इस त्योहार को लेकर बच्चों में खास उत्सुकता देखी गयी। छोटे बच्चों को श्री कृष्ण के रूप में तैयार किया गया। कई छोटी लड़कियों को राधा-रानी के रूप में तैयार किया गया।बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ जन्माष्टमी पर्व का आनंद लिया।

जन्माष्टमी पर्व के सम्बंध में प्राचार्य सी.एल.मरकाम ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में हुआ था तभी से जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसी तारतम्य में जन्माष्टमी पर्व पर आज हमारे विद्यालय में भी विभिन्न कार्यक्रमों जैसे मटका फोड़, गीत संगीत तथा रास लीला करवाया गया है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ, छात्र- छात्राएं तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *