क्वारैंटाइन सेंटरों में रमजान पर सेहरी व इफ्तार की व्यवस्था के लिए पत्र

रायपुर। कोरोना संक्रमण रोकथाम हेतु बड़ी संख्या में लोगों को क्वारैंटाइन सेंटरों में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। रमजान की शुरुआत हो रही है और क्वारैंटाइन में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो रमजान में रोजा रखते हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटरों में रोजेदार लोगों की सेहरी और इफ्तार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिज्वी ने राज्य के सभी जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है।