September 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

ANS POLSTRAT OPINION POLL 2023 | कका का जादू चलना तय, कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में मिलेगी 62 सीट

1 min read
Spread the love

ANS POLSTRAT OPINION POLL 2023 | Kaka’s magic is sure to work, Congress will get 62 seats in Chhattisgarh

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव का सामना करने वाले मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय हैं। चुनावी राज्यों में बघेल को सबसे कम गुस्से का सामना करना पड़ता है, जिसका मतलब यह भी है कि वह इनमें से सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 62 सीटों के साथ जीत सकती है और भूपेश बघेल की सत्ता में शानदार वापसी लगभग तय मानी जा रही हैं।

यह रहा सर्वेक्षण –

बताते चले कि 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच 3,672 सैंपल साइज के बीच किया गया। वर्तमान में कांग्रेस के पास छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 में से 68 सीटें हैं। वही, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 27 सीटें प्राप्त कर सकती है। मुख्यमंत्री बघेल की रेटिंग ऐसी हैं कि भाजपा उनके सामने चाय कम पानी की तरह लग रही हैं। सीएम को 60 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुना है।

वही, भाजपा के रमन सिंह को 34 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने वोट दिया। सर्वेक्षण में 50 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रदर्शन को अच्छा माना है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 प्रतिशत मतदान, जबकि भाजपा को 38 प्रतिशत मतदान मिल सकता है। अब इस सर्वे ने छत्तीसगढ़ में हलचल मचा दी हैं। वही भाजपा फिर मेहनत में लग गईं हैं। भाजपा की मेहनत का असर तो छत्तीसगढ़ में होता नहीं दिख रहा परंतु कका का जादू चलना तय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *