Amleshwar Murder Case | सराफा व्यापारी हत्याकांड के 4 आरोपी बनारस से गिरफ्तार

Amleshwar Murder Case | 4 accused of bullion trader murder arrested from Banaras
दुर्ग। सराफा व्यापारी की हत्या कर सोने-चांदी के आभूषण लूट करार फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार किया है। घटना को अंजमा देने के बाद सभी आरोपी बनारस पहुंचे थे।
बता दें कि कल अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत समृद्वि ज्वेलर्स के संचालक की हत्या कर सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हुए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। आज बनारस से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।