September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Aircraft Missing | 11 हजार फिट की ऊंचाई पर विमान का रडार से संपर्क टुटा, 50 से अधिक यात्री सवार, नही मिल पा रही कोई जानकारी..

1 min read
Spread the love

 

डेस्क | इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया यात्री विमान लापता हो गया| बताया जा रहा है कि इस विमान का रडार से संपर्क टूट गया है| रिपोर्ट्स की माने तो इस फ्लाइट में 50 से अधिक यात्री सवार थे आशंका तो ये भी जताई जा रही है कि ये फ्लाइट क्रैश हो गई है|

रडार से टूटा विमान-SJ182 का संपर्क

श्रीविजया एयरलाइंस की पैसेंजर फ्लाइट के क्रैश होने की आशंका है| विमान ने जकार्ता से उड़ान भरी थी| रडार से विमान-SJ182 का संपर्क टूट गया है, जिसके बाद ये आशंका जताई दा रही है| इस विमान की खोज के लिए अभियान शुरू हो गया है|

फिलहाल फ्लाइट की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं पा रही है| मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने कहा, “जकार्ता से पोंटिअनक (बोर्नियो द्वीप पर) के एक श्रीविजय (हवाई) विमान ने संपर्क खो दिया है| यह आखिरी बार 2:40 बजे (0740 GMT) पर संपर्क किया था| “फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, विमान एक मिनट से भी कम समय में 3000 मीटर से अधिक दूर चला गया|

आपको याद दिला दें कि अक्टूबर 2018 में बोइंग 737 मैक्स (Boeing 737 Max) इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 189 लोग मारे गए थे| इंडोनेशियाई लायन एयर से संबंधित विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था| अब श्रीविजया एयरलाइंस की पैसेंजर फ्लाइट के क्रैश होने की आशंका है| विमान ने जकार्ता से उड़ान भरी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *