September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

हादसा | GIRLFRIEND से मिलने छत पर गए आरक्षक की करेंट से मौत…. लड़की भी

1 min read
Spread the love

 

मुंगेली। एक पुलिस आरक्षक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। यह घटना उस वक्त घटी, जब आरक्षक अपने एक महिला मित्र के साथ छत के ऊपर मिलकर बात कर रहा था। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खर्री पारा का है। मृतक आरक्षक निलंबन की अवधि काट रहा था। एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि बीती रात हथनीकला निवासी निलंबित आरक्षक राजेन्द्र यादव किराए में रह रही महिला मित्र के घर किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान दोनों आपस में छत के ऊपर बातें कर रहे थे, तभी अचानक राजेन्द्र यादव बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट से बुरी तरह झुलस चुके आरक्षक को बचाने के चक्कर में उसकी महिला मित्र भी झुलस गई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *