Accident In CG | सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल, एक गलती पड़ी महंगी

Teacher dies in road accident, nephew seriously injured, one mistake costly
दुर्ग। सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई हैं। घटना अंडा थाने इलाके की है। स्कूल जा रही शिक्षिका की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार शिक्षिका का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। भिलाई की रहने वाली शिक्षिका बालोद में पदस्थ थी। स्कूल किसी काम से वो जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शिक्षिका का नाम एनी सीमा सिंह बताया जा रहा है, जो बालोद के शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ थे। 53 वर्षीय सीमा अपने बहन के बेटे मनीष के साथ कार से बालोद जा रही थी। सुबह 9.30 बजे जैसे ही तेज रफ्तार कार अंडा थाना क्षेत्र से आगे बढ़ी, एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे आ गयी और फिर पेड़ से टकरा गयी।
टक्कर के बाद कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सीमा सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। मनी, की हालत नाजुक है, दुर्ग के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।