February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

ACCIDENT | 3 युवकों की मौत, NH-30 में सूमो और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत

Spread the love

 

केशकाल । राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में केशकाल ब्लॉक के ग्राम आंवरभाठा के समीप शासकीय सूमो और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई, जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं कार में सवार अन्य दो युवकों की रायपुर रेफर के दौरान मौत हो गयी। साथ ही सूमो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं जिनका समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार 3 युवक रज्जू पांडेय उम्र 45 वर्ष, संतोष पाटिल उम्र 38 वर्ष व अनिल सिन्हा उम्र 40 वर्ष, तीनों केशकाल के निवासी है वहीं अनिल सिन्हा केशकाल नगर पंचायत पार्षद भुपेश सिन्हा के बड़े भाई हैं। तीनो कार क्रमांक सीजी 04 डीई 5000 में नारायणपुर से केशकाल की ओर आ रहे थे तथा वन विभाग के दो कर्मचारी सूमो वाहन में रायपुर से कोंडागांव की ओर जा रहे थे। तभी रात्रि लगभग 10 बजे केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आंवरभाठा के समीप दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं कार चालक रज्जू पांडेय की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क पर पड़ी वाहनो को हटवा कर यातायात बहाल किया गया। कार में सवार अन्य दो युवक अनिल सिन्हा व संतोष पाटिल को 108 से फरसगांव अस्पताल ले जाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया था कि अचानक केशकाल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गयी। वहीं दुसरी ओर शासकीय सूमो में सवार दोनो कर्मचारियों के पैर में चोट आई ह जिनका फरसगांव अस्पताल में इलाज जारी है।

कार में सवार केशकाल के तीनों युवकों की मौत, नगर में शोक की लहर-

केशकाल निवासी रज्जू पांडेय, अनिल सिन्हा व संतोष पाटिल निजी कार्य हेतु नारायणपुर गए हुए थे जो वापसी के दौरान आंवरभाठा के समीप दुर्घटना हुई है जिसके चलते तीनो की मौत हो गयी। घटना की खबर फैलते ही नगर भर में शोक की लहर छायी हुई है। उक्त तीनों मृतक केशकाल के अलग अलग वार्डों के निवासी हैं। फिलहाल तीनों मृत युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है व शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *