Chhattisgarh | बारिश से रुकी धान खरीदी, किसानों को मिलेगी नई तारीख!

Spread the love

Chhattisgarh: Rain halts paddy procurement, farmers to get new date!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी केन्द्रों तक नहीं पहुंच पाए किसानों को राहत मिल सकती है। प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण टोकन मिलने के बावजूद धान नहीं बेच पाए किसानों को उनकी सुविधा के अनुसार नई तारीख का टोकन दिया जाए।

23 नवंबर को बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव पिंगुआ ने बिरकोना, सेंदरी, सेमरताल, रानीगांव और सैदा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

तौल से लेकर निगरानी तक जांच

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की जांच कराई। साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर केन्द्रों में प्रदर्शित करने तथा नोडल अधिकारियों को रोज खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बारिश के कारण खरीदी केन्द्रों के फड़ गीले होने से किसानों की आवक कम रही। अधिकारियों को खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने के लिए भी जरूरी इंतजाम करने को कहा गया।

150 किसानों के रिकॉर्ड सुधारने की तैयारी

रानीगांव में करीब 400 किसानों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली थी। इनमें से 250 रिकॉर्ड सुधारे जा चुके हैं, जबकि बाकी 150 किसानों के रिकॉर्ड सुधारने के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।

प्रभारी सचिव ने रिकॉर्ड सुधार का काम जल्द पूरा करने और किसानों को यह जानकारी देने के निर्देश भी दिए कि एकड़ में 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी आदान सहायता पूरे 21 क्विंटल के मान से मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *