Warning: Undefined variable $attachment_id in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-content/plugins/open-graph-protocol-framework/lib/core/class-open-graph-protocol-meta.php on line 89

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में AI की तैयारी तेज, 5 शहरों में खुलेंगे खास सेंटर!

Spread the love

Chhattisgarh | AI preparations intensify in Chhattisgarh, special centres to open in 5 cities!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ AI मिशन की पहली स्टीयरिंग कमेटी की बैठक मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई। बैठक में तकनीकी विकास, सुशासन और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

योजना के तहत पहले साल में प्रदेश में 20 AI डेटा लैब्स स्थापित की जाएंगी। वहीं रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग में 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे। रायपुर में NIT और IIIT नया रायपुर के सहयोग से इन केंद्रों के काम को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस मिशन के तहत करीब 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 15 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को NIT, IIIT और IIM जैसे संस्थानों के माध्यम से विशेष ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है।

स्कूली छात्रों, कॉलेजों और तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी AI के विशेष पाठ्यक्रम और डिजिटल सामग्री तैयार की जाएगी। इसके अलावा अनुसंधान परियोजनाओं, अनुदान और फेलोशिप के जरिए तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की योजना है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अलग-अलग विभागों की जरूरत के हिसाब से AI के उपयोग की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सरकार का लक्ष्य है कि AI तकनीक के इस्तेमाल में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *