Warning: Undefined variable $attachment_id in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-content/plugins/open-graph-protocol-framework/lib/core/class-open-graph-protocol-meta.php on line 89

Chhattisgarh | बच्चों के बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मनाया जन्मदिन!

Spread the love

Chhattisgarh | Minister Laxmi Rajwade celebrated her birthday among children!

रायपुर। जन्मदिन पर बड़े आयोजन के बजाय महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बच्चों के बीच खुशियां बांटीं। उन्होंने सूरजपुर जिले के ग्राम लटोरी के नवापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान न्योता भोज का आयोजन भी किया गया।

आंगनबाड़ी पहुंचते ही बच्चों ने गीत गाकर और कविताएं सुनाकर मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों ने ‘मछली जल की रानी है’, ‘आलू कचालू’ और ‘तितली रानी’ जैसी कविताएं सुनाईं। मंत्री ने बच्चों के साथ बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान मंत्री ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। उन्होंने पूछा कि चॉकलेट खाने के बाद रैपर कहां फेंकना चाहिए? बच्चों ने जवाब दिया- डस्टबिन में। मंत्री ने उनकी तारीफ करते हुए साफ-सफाई की अच्छी आदत अपनाने की सीख दी।

न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, खीर, पूड़ी, छोला और मुनगा भाजी सहित कई व्यंजन तैयार किए गए थे। मंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया।

भोजन के बाद बच्चों को टॉफियां और उपहार दिए गए। इस मौके पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी मौजूद रहे।

मंत्री ने बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, देखभाल और बच्चों के समग्र विकास में सामुदायिक भागीदारी का संदेश दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *