Warning: Undefined variable $attachment_id in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-content/plugins/open-graph-protocol-framework/lib/core/class-open-graph-protocol-meta.php on line 89

Chhattisgarh | गोवर्धन पूजा पर CM साय ने दिया ये खास संदेश!

Spread the love

Chhattisgarh | CM Sai gave this special message on Govardhan Puja!

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने तिलक लगाकर गौमाता का पूजन किया और भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला हमें प्रकृति की रक्षा, जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और मिल-जुलकर रहने की सीख देती है।

साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। गौवंश खेती-किसानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा रहा है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति और जीव-जगत के संरक्षण से भी जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने की प्रेरणा देती है। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति में भी खेती-किसानी, गौवंश और प्रकृति का खास महत्व है। गोवर्धन पूजा के साथ मनाया जाने वाला गौरा-गौरी पर्व हमारी लोकपरंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि प्रदेश के किसानों की फसल अच्छी हो और छत्तीसगढ़ का हर परिवार सुखी एवं समृद्ध रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *