Warning: Undefined variable $attachment_id in /home/u570973745/domains/thenewswave.com/public_html/wp-content/plugins/open-graph-protocol-framework/lib/core/class-open-graph-protocol-meta.php on line 89

Chhattisgarh | बिना बिजली-डीजल कैसे खेतों तक पहुंचेगा पानी?

Spread the love

Chhattisgarh | How will water reach the fields without electricity and diesel?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सिंचाई का एक नया मॉडल तैयार किया गया है। जशपुर जिले के पोंगरो गांव में नदी के बहते पानी से टरबाइन पम्प चलाकर खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जा रहा है। खास बात यह है कि इसके लिए बिजली, डीजल, पेट्रोल या सौर ऊर्जा की जरूरत नहीं पड़ती।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर बनी इस हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी ली।

करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से लगभग 135 किसान परिवारों को फायदा मिलेगा। इसके जरिए करीब 80 एकड़ कृषि भूमि में रबी और ग्रीष्मकालीन फसलों की सिंचाई हो सकेगी।

योजना में नदी के पानी के बहाव से टरबाइन पम्प संचालित होता है। यह पम्प अधिकतम 17 लीटर प्रति सेकंड की दर से पानी को करीब 200 मीटर दूर बनी वितरण टंकी तक पहुंचा सकता है। वहां से नहरों और नालियों के जरिए खेतों तक पानी पहुंचता है।

मुख्यमंत्री साय ने इसे सरगुजा संभाग की पहली ऐसी नवाचारी सिंचाई परियोजना बताया। उनके मुताबिक, इससे किसानों की सिंचाई लागत घटाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी उपयोगी बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *