Chhattisgarh | मंत्रालय में सम्मान की बारिश, कौन रहा आगे?

Spread the love

Chhattisgarh | Rain of honours in the ministry, who was ahead?

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में समय पर दफ्तर पहुंचने और ई-ऑफिस में बेहतर काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव विकासशील ने महानदी भवन में आयोजित मासिक कार्यक्रम में सितंबर महीने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र दिए। आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मान मिला।

मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रालय में सुबह 10 बजे से पहले पहुंचने वाले कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ई-ऑफिस के जरिए फाइलों का तेजी से निपटारा और समयबद्ध उपस्थिति प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने में अहम है।

ई-ऑफिस में इन विभागों का दबदबा

विभागीय श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पहले, आदिम जाति विकास विभाग दूसरे और चिकित्सा शिक्षा विभाग तीसरे स्थान पर रहा। अलग-अलग श्रेणियों में संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव और अन्य कर्मचारियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया।

समय पर कार्यालय पहुंचने वाले टॉप-10 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र दिए गए। इसके अलावा कबीरधाम जिला कार्यालय, दुर्ग और बलौदाबाजार के कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों को ई-ऑफिस में बेहतर काम के लिए सम्मान मिला।

ट्रेनिंग में किसने मारी बाजी?

आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स पूरे कर पहला स्थान हासिल किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वीरेंद्र ध्रुव 235 कोर्स के साथ दूसरे और पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय 136 कोर्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

इस पहल का मकसद सरकारी कामकाज में तेजी, समय की पाबंदी और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *