Chhattisgarh | दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय सम्मान, जानिए वजह

Spread the love

Chhattisgarh | Dantewada gets national honour, know the reason

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को कृषि क्षेत्र में बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जिले को ‘Certificate of Excellence’ से सम्मानित किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले की टीम और किसानों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में प्रशासन, कृषि विभाग और किसानों ने कृषि विकास, फसल विविधीकरण और आजीविका बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है। इसी प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

किसानों की तरक्की पर फोकस

दंतेवाड़ा जिले में कृषि को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को इस सम्मान की वजह माना जा रहा है। जनजातीय बहुल इस जिले में खेती और ग्रामीण आजीविका को बेहतर बनाना खास महत्व रखता है।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का लक्ष्य देश के 100 ऐसे कृषि जिलों में सुधार लाना है, जहां खेती की उत्पादकता कम है, फसल सघनता कमजोर है और किसानों को कृषि ऋण की सुविधा पर्याप्त नहीं मिल पाती। योजना के तहत सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसल विविधीकरण, भंडारण क्षमता बढ़ाने और किसानों को आसान व सस्ता ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है।

दंतेवाड़ा को मिला यह सम्मान जिले में कृषि विकास के प्रयासों को नई पहचान देने के साथ किसानों की आय और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *