Rahul Gandhi FIR: Bhupesh Baghel said the fight for justice for the Bahujans will continue.
रायपुर। हल्द्वानी का शुद्धीकरण यज्ञ विवाद अब और गरमा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और RSS पर तीखा हमला बोला है।
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए शुद्धीकरण यज्ञ को लेकर विवाद शुरू हुआ था। राहुल गांधी ने इसे दलित विरोधी बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
इसके बाद अनुसूचित जाति के युवक अमित कुमार की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने BNSS की धारा 196 और 299 के साथ SC-ST एक्ट की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
अब इस FIR को लेकर सियासत तेज हो गई है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई कर RSS और बीजेपी बहुजनों की आवाज दबाने का संदेश दे रहे हैं।
हल्द्वानी में हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी के ख़िलाफ़ FIR करके RSS और भाजपा ने संदेश दिया है कि बहुजनों के साथ हो रहे छुआछूत के खिलाफ जो भी बोलेगा या आवाज़ उठाएगा, उस पर भाजपा पुलिसिया कार्रवाई करेगी, चाहे वह देश के नेता प्रतिपक्ष ही क्यों न हों.
यह RSS और भाजपा की मनुवादी सोच… pic.twitter.com/Frt6UKuaNo
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 31, 2026
बघेल ने कहा कि बहुजनों के न्याय के लिए हम लड़ते रहेंगे और इन हथकंडों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भी FIR को लेकर बीजेपी पर राहुल गांधी को धमकाने का आरोप लगाया है। हल्द्वानी से शुरू हुआ विवाद अब छत्तीसगढ़ की सियासत तक पहुंच गया है।
