Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में IFS अफसर को नई जिम्मेदारी

Spread the love

Chhattisgarh | IFS officer gets new responsibility in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने IFS अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी दी है।

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य की वन विभाग में वापसी के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त को इसका आदेश जारी किया। वे आगामी आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इससे पहले विवेक आचार्य पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक के पद पर थे। सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त के आदेश के बाद उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *