कोंडागांव | एसपी पंकज चन्द्रा की अनूठी पहल ! राखी के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, पुंगारपाल में मनाया गया साइबर सुरक्षा बंधन…

Spread the love

कोण्डागांव | रक्षाबंधन के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस ने ग्राम पुंगारपाल में अनूठी पहल करते हुए ‘साइबर रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (IPS) की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर विश्वास और अपनत्व जताया, वहीं पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने का संदेश देते हुए ‘साइबर रक्षा सूत्र’ बांधा।

कार्यक्रम में करीब 600 साइबर रक्षा सूत्र बांधे गए। एसपी पंकज चन्द्रा ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्य को लेकर प्रेरित किया। ग्राम के पटेल, सरपंच और पुजारी को शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को उपहार और चॉकलेट वितरित किए गए।

इस दौरान करीब 500 ग्रामीणों को OTP, UPI PIN, बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक से बचने और फर्जी कॉल के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने साइबर जागरूकता अभियान से जुड़े QR कोड के साथ सेल्फी और ग्रुप फोटो भी लिए। पुलिस ने अपील की कि रिश्तों की सुरक्षा के साथ डिजिटल सुरक्षा का भी संकल्प लें और अपने परिवार व गांव को साइबर सुरक्षित बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *