Chhattisgarh | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

Chhattisgarh | Health Minister issued strict instructions

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय में समीक्षा बैठक कर रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में चल रहे ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, सिकल सेल इंस्टीट्यूट, हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर सहित कई अहम निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने की रणनीति पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी परियोजनाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि लोगों को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *