Chhattisgarh | आयुष्मान योजना में बड़ा खेल! AG ऑडिट में 1.62 करोड़ की गड़बड़ी

Spread the love

Chhattisgarh: Big scam in Ayushman Yojana! AG audit finds irregularities worth Rs 1.62 crore

रायपुर। बलरामपुर के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। महालेखाकार (AG) की ऑडिट रिपोर्ट में करीब 1.62 करोड़ रुपये की अनियमितता उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांगा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2022 से 2025 के बीच अस्पताल के विकास के लिए मिले करीब 2 करोड़ रुपये में कई काम सिर्फ कागजों में दिखाए गए। ऑडिट टीम को मौके पर कई निर्माण और खरीद के सबूत नहीं मिले। फायर सिस्टम पर 36 लाख रुपये खर्च दिखाने, बिना टेंडर भुगतान और जीवनदीप समिति की प्रक्रिया में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। AG ने जवाब तलब करने के साथ रिकवरी के निर्देश दिए हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *