Chhattisgarh | बस्तर को मिला नया आईजी! 2004 बैच के IPS बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे कमान

Spread the love

Bastar gets a new IG! 2004 batch IPS officer Badrinarayan Meena will take charge.

रायपुर। बस्तर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने उनकी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। दुर्ग रेंज के आईजी, एसएसपी और बिलासपुर में एडिशनल एसपी के रूप में भी वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बस्तर में लंबे समय तक आईजी रहे सुंदरराज पी के NIA में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह जिम्मेदारी बद्रीनारायण मीणा को सौंपी गई है। सरकार का मानना है कि उनके अनुभव से बस्तर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को नई मजबूती मिलेगी।

राजस्थान के जयपुर निवासी बद्रीनारायण मीणा ने अपनी स्कूली और कॉलेज शिक्षा वहीं से पूरी की। उन्होंने साल 2000 में राजस्थान कॉलेज से बीए किया और 2001 में पहली बार UPSC परीक्षा दी। वर्ष 2004 बैच में उनका चयन आईपीएस के रूप में हुआ।

दिलचस्प बात यह है कि उनके भाई श्रवण मीणा भी इसी बैच के अधिकारी रहे, लेकिन बाद में उन्होंने दोबारा परीक्षा देकर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) जॉइन कर ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *