Chhattisgarh Coal Scam | A major legal twist in the much-talked-about coal scam case
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में एक बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है। मामले के आरोपी नारायण साहू ने जमानत के लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने शीर्ष अदालत में जमानत याचिका दाखिल कर दी है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल केस की सियासी और कानूनी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के घेरे में आए इस मामले में नारायण साहू की याचिका पर होने वाली सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट उन्हें राहत देता है या नहीं। इस फैसले पर सिर्फ आरोपी ही नहीं, बल्कि पूरे कोयला घोटाला केस की आगे की दिशा भी काफी हद तक निर्भर मानी जा रही है।
