Chhattisgarh Crime | सर्राफा व्यापारी की हत्या से हड़कंप

Spread the love

Chhattisgarh Crime | Murder of a bullion trader creates panic

पेंड्रा-गौरेला-मरवाही. छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। 3 बदमाश बाइक पर आए और सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की दुकान में लूट करने घुस गए।

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के सीने में बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी सोना-चांदी लेकर मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से खाली कारतूस और खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश जारी है।

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। वहीं स्थानीय लोगों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *