Chhattisgarh: State government’s big decision, Bakrid holiday date changed
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी है। पहले 27 मई को घोषित अवकाश अब 28 मई 2026 कर दिया गया है। यानी अब गुरुवार को पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर साफ किया है कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक और सामान्य अवकाश अब 28 मई को लागू होगा।
उधर रायपुर नगर निगम ने भी ईद को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट और कीटनाशक छिड़काव के निर्देश दिए हैं।
मौदहापारा, छोटापारा, तात्यापारा, पंडरी ईरानी डेरा और सीरत मैदान समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

