Chhattisgarh | Jail warrants issued against 11 former sarpanches… names also revealed
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर में पंचायत फंड गड़बड़ी मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। SDM अभनपुर ने 11 पूर्व सरपंचों के खिलाफ जेल वारंट जारी कर दिया है। आरोप है कि इन पूर्व सरपंचों ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत की शासकीय राशि में गड़बड़ी और गबन किया।
जांच में करीब 20 लाख 40 हजार 63 रुपए की सरकारी रकम में गड़बड़ी सामने आई है। दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच के बाद प्रशासन ने इसे शासकीय राशि का गबन मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
जिन पूर्व सरपंचों पर कार्रवाई हुई है उनमें –
सेवाराम यादव (घोंठ),
गोपाल ध्रुव (कुर्रु),
गोपेश ध्रुव (आलेखुंटा),
तुलसीराम बारले (खोला),
रामेश्वर प्रसाद डहरिया (परसुलीडीह),
थनवार बारले (पचेड़ा),
सावित्री यादव (गोतियारडीह),
धर्मेंद्र यदु (चंपारण),
राधेश्याम लहरी (घुसेरा),
तुकाराम कारले (भोथीडीह)
और सेवेंद्र तारक (तोरला) शामिल हैं।
इनमें सबसे ज्यादा करीब 5.90 लाख रुपए की रिकवरी परसुलीडीह के पूर्व सरपंच रामेश्वर प्रसाद डहरिया पर निकली है।
