Chhattisgarh | Major action taken against 25 industries in Raigarh
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अब प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की खैर नहीं है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने इस साल अब तक 25 उद्योगों पर बड़ा एक्शन लेते हुए 79 लाख रुपये से ज्यादा की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगा दी है।
मंडल ने साफ कर दिया है कि पर्यावरणीय नियम तोड़ने वालों के लिए अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू है। यानी नियम तोड़ा… तो सीधे कार्रवाई तय।
जानकारी के मुताबिक जनवरी 2026 से मई 2026 के बीच प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाले 8 उद्योगों पर जुर्माना लगाया गया, जबकि फ्लाई ऐश और राखड़ परिवहन में लापरवाही करने वाले 17 उद्योगों पर भारी पेनल्टी ठोकी गई।
रायगढ़ में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए 4 आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगातार काम कर रहे हैं। मंडल का दावा है कि जिले का AQI अभी ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ श्रेणी के बीच स्थिर बना हुआ है।
अब हर ट्रक, हर फ्लाई ऐश मूवमेंट और हर औद्योगिक गतिविधि पर डिजिटल नजर रखी जा रही है। साफ संदेश है— प्रदूषण फैलाया, तो कार्रवाई तय।
