Chhattisgarh | सुकमा में अब मिनटों में सरकारी काम

Spread the love

Chhattisgarh | Now government work can be done in minutes in Sukma

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से प्रशासन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोगों का सरकारी दफ्तरों को लेकर नजरिया बदल सकती है। अब यहां राशन कार्ड, आधार, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड और कई जरूरी सरकारी दस्तावेजों के लिए लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।

कलेक्ट्रेट में शुरू किए गए ‘सिंगल विंडो’ सिस्टम ने ग्रामीणों की मुश्किलें लगभग खत्म कर दी हैं। अब एक ही काउंटर पर आवेदन, दस्तावेज जांच और तत्काल निराकरण हो रहा है।

इस बदलाव की सबसे बड़ी मिसाल तब दिखी, जब पुनर्वास केंद्र से आई मुचाकी देवे के हाथों में मिनटों में राशन कार्ड पहुंच गया। चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि सिस्टम सच में बदल रहा है।

Vishnu Deo Sai के सुशासन मॉडल के तहत शुरू हुई इस व्यवस्था में अब तक 3620 से ज्यादा लोग फायदा उठा चुके हैं। सिर्फ मंगलवार को ही 67 आवेदनों का निराकरण किया गया।

ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर जन्म प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड से लेकर निवास प्रमाण पत्र तक… अब सुकमा में सरकारी काम का मतलब इंतजार नहीं, तुरंत समाधान बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *