Chhattisgarh | 1.5 करोड़ का खेल, भाजपा नेता के दामाद समेत 4 हिरासत में

Spread the love

Chhattisgarh: 1.5 crore scam, BJP leader’s son-in-law and four others detained

रायपुर। Mahasamund में सामने आए LPG घोटाले ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। करीब 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की गैस कालाबाजारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लांट मैनेजर, खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी के साथ Pankaj Chandrakar को भी हिरासत में ले लिया है। पंकज चंद्राकर भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री के दामाद बताए जा रहे हैं।

जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया। पुलिस के मुताबिक मार्च के आखिरी सप्ताह से अप्रैल के पहले हफ्ते तक पूरी प्लानिंग के साथ 6 गैस कैप्सूल से करीब 90 मीट्रिक टन LPG गायब की गई। सबसे बड़ा खुलासा GPS ट्रैकिंग से हुआ, जिसने हर मूवमेंट की पोल खोल दी।

दस्तावेजों की जांच में भी बड़ा खेल सामने आया। रिकॉर्ड में खरीद कम और बिक्री कई गुना ज्यादा दिखाई गई। पूछताछ में कर्मचारियों ने कबूल किया कि गैस पहले प्लांट में खाली होती थी, फिर निजी टैंकरों के जरिए बाजार में खपाई जाती थी। अब इस हाईप्रोफाइल घोटाले में कई बड़े नाम जांच के घेरे में हैं, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *