Chhattisgarh | Major alert on intense heat, instructions to 21 states including Chhattisgarh to prepare
नई दिल्ली। देश में बढ़ती गर्मी अब खतरे की घंटी बन चुकी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों और दिल्ली को अलर्ट जारी करते हुए साफ कहा है कि लू से निपटने के लिए तुरंत तैयारी करें।
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर पूरी कार्ययोजना मांगी है।
आयोग ने खास तौर पर गरीब, दिहाड़ी मजदूर, खुले में काम करने वाले श्रमिक और बेघर लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया है, क्योंकि सबसे ज्यादा असर इन्हीं पर पड़ता है। बच्चों, बुजुर्गों और नवजातों को भी हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है।
आंकड़े भी डराने वाले हैं 2019 से 2023 के बीच देश में लू से 3,712 लोगों की मौत हो चुकी है। आयोग ने साफ कहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के गाइडलाइन के मुताबिक तुरंत कदम उठाए जाएं, ताकि इस बार हालात काबू में रहें।
