Chhattisgarh | The Supreme Court Collegium granted permanent appointments to five judges of the Bilaspur High Court.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट में बड़ा अपडेट आया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 अस्थाई जजों को स्थाई जज बनाने पर मुहर लगा दी है। इसमें जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, राधाकिशन अग्रवाल, संजय कुमार जायसवाल, बिभु दत्ता गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद शामिल हैं।
अब अगला कदम शपथ का होगा, जो हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस दिलाएंगे। दरअसल, पहले इन जजों को अस्थाई तौर पर नियुक्त किया गया था और उनके कामकाज के आधार पर अब उन्हें स्थाई किया गया है। कॉलेजियम की मंजूरी के बाद यह प्रक्रिया पूरी मानी जाती है।

