Chhattisgarh | A wave of resignations in the Congress
रायपुर। छत्तीसगढ़ के Balrampur, Chhattisgarh में कांग्रेस संगठन के भीतर घमासान तेज हो गया है। Indian National Congress की जिला उपाध्यक्ष Aarti Singh ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में बनी जिला कार्यकारिणी को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी बढ़ती जा रही है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कई नेताओं ने संगठन में परिवारवाद और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
दरअसल 2 मार्च को Deepak Baij की अनुशंसा पर बलरामपुर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की गई थी। इसके बाद से ही पार्टी के अंदर असंतोष खुलकर सामने आने लगा। इससे पहले जिला महामंत्री समेत करीब 10 पदाधिकारी भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
अब जिला उपाध्यक्ष आरती सिंह के इस्तीफे के बाद जिले की कांग्रेस राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष Harihar Yadav का कहना है कि कुछ पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले के पीछे बीजेपी की साजिश भी हो सकती है। फिलहाल पार्टी स्तर पर बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
