September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

RAIPUR | 2 मरीजों की CORONA से मौत, मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया के रहने वाले थे मृतक, AIIMS ने की पुष्टि

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ अब मृतकों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। एम्स प्रबंधन ने आज दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की है।

बताया कि एक मरीज 1 कार्डियक पेशेंट और दूसरा हेपेटाईसिस से पीड़ित था। दोनों मृतक शहर के मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया के रहने वाले थे।

दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं तबीयत ज्यादा खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के मुताबिक आज उपचार के दौरान दोनों की सांस थम गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *