Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं का बड़ा मिलन, खड़गे-गांधी संग रैली की तैयारी

Spread the love

Chhattisgarh: Congress leaders meet in Chhattisgarh, preparing for rally with Kharge and Gandhi

रायपुर। फरवरी 2023 के कांग्रेस महाधिवेशन के मंच साझा करने के बाद अब फिर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक साथ छत्तीसगढ़ में नजर आ सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में मनरेगा बचाओ संग्राम रैली में दोनों नेता शामिल होने के आसार हैं।

बैज ने बिजली बिल, राज्यसभा सीट और चुनाव आयोग को लेकर भी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में भाजपा सरकार ने बिजली हाफ योजना बंद कर दी और चार बार दरें बढ़ाईं। राज्यसभा नॉमिनेशन और सुप्रीम कोर्ट की फ्रीबीज टिप्पणियों पर भी उन्होंने पार्टी की प्रतिक्रिया रखी।

साथ ही बैज ने बताया कि छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के 100 से अधिक जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण की योजना बनाई जा रही है। यह प्रशिक्षण 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें वरिष्ठ नेता, खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *