Chhattisgarh | 5 नक्सली ढेर, 214 ठिकाने ध्वस्त

Spread the love

Chhattisgarh | 5 Naxalites killed, 214 hideouts destroyed

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोलीबारी में 5 नक्सली ढेर हो गए।

4 दिनों में बड़ी कार्रवाई

बीजापुर जिले में नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले चार दिनों में जवानों ने 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त किया है। अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

जब्त सामग्री में शामिल हैं :

450 IED

818 BGL शेल

899 बंडल कोडेक्स

डेटोनेटर व अन्य विस्फोटक

करीब 12,000 किलो खाद्य सामग्री

पुलिस के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ व्यापक सर्चिंग अभियान जारी है और बड़े लीडरों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

4 शीर्ष कमांडर निशाने पर

केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद समाप्त करने के लिए तय मार्च 2026 की समयसीमा के बीच सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान चार शीर्ष कमांडर समेत करीब 300 नक्सली सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं।

प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केंद्रीय समिति के सदस्यों में मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, देवजी उर्फ कुंभा दादा उर्फ चेतन, राममन्ना उर्फ गणपति उर्फ लक्ष्मण राव और मल्लाह राजा रेड्डी उर्फ सागर शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक देवजी और उसके सहयोगी केसा सोढ़ी की मौजूदगी की सूचना के बाद छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सघन अभियान शुरू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य के तहत कार्रवाई और तेज की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *