Chhattisgarh | फरार तहसीलदार-नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Spread the love

Chhattisgarh | Absconding Tehsildar-Naib Tehsildar arrested

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत सामने आए करोड़ों रुपये के मुआवजा घोटाले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने राजस्व अमले और भूमाफियाओं के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई। बताया जा रहा है कि जमीन मुआवजा वितरण में गड़बड़ी कर बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विशेष न्यायालय ने दोनों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ाते हुए रायपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल दोनों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस पूछताछ में मुआवजा घोटाले से जुड़े बड़े नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

यह मामला भारतमाला परियोजना में पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *