Chhattisgarh | 2026 बना ‘महतारी गौरव वर्ष’

Spread the love

Chhattisgarh | 2026 becomes ‘Mahatari Gaurav Year’

रायपुर। नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़े संदेश के साथ की। प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वर्ष 2026 को छत्तीसगढ़ में “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान ही “महतारी” से जुड़ी है। नारी शक्ति त्याग, संस्कार, मेहनत और नेतृत्व की प्रतीक है। महतारी गौरव वर्ष के तहत मातृशक्ति के योगदान को समाज के हर क्षेत्र में सम्मान दिलाने के साथ-साथ राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर नई पहचान देने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते दो वर्षों में छत्तीसगढ़ ने नक्सल उन्मूलन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें महिलाओं की भूमिका बेहद अहम रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि महतारी गौरव वर्ष महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से और मजबूत बनाएगा। मातृशक्ति के सहयोग से राज्य की विकास यात्रा और तेज़ व सशक्त होगी।

सीएम साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि नारी सम्मान, नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण को केवल नारा नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और जीवन का मूल मंत्र बनाएं।

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर वर्ष 2026 को नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास का प्रतीक बनाएँ — यही नए छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का साझा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *