Chhattisgarh | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai paid tribute to the martyred soldiers.

रायपुर, 3 दिसंबर 2025। बीजापुर जिले में नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया। क्षेत्र में सर्च अभियान अभी भी जारी है।

शहीदों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान में वीरगति को प्राप्त हुए डीआरजी बीजापुर के प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के लिए ईश्वर से शक्ति की प्रार्थना की और दिवंगत आत्माओं के मंगल की कामना की।

घायल जवानों की जानकारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दो अन्य जवान खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार समय पर किया गया है। उन्होंने उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यह अभियान माओवाद के पूर्ण खात्मे की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

अभियान जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक बस्तर के अंतिम गाँव तक शांति, सुरक्षा और विकास का प्रकाश नहीं पहुँच जाता, तब तक यह अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *