Chhattisgarh | मुख्यमंत्री की मैराथन बैठक, ई-ऑफिस से बढ़ी पारदर्शिता, बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू

Spread the love

Chhattisgarh: Chief Minister’s marathon meeting, e-office increases transparency, biometric attendance implemented

रायपुर, 2 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों की मैराथन बैठक लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पूंजीगत व्यय में तेजी लाने, शासकीय कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की सराहना की और सभी अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन कर सुधार लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है और दिसंबर 2025 तक इसे सभी विभागों में अनिवार्य किया जाएगा।

सड़कों के सुधार और रखरखाव पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 1 दिसंबर से बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को समयपालन सुनिश्चित करने और अपने अधीनस्थों को प्रेरित करने के भी आदेश दिए गए।

बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, ऊर्जा सचिव रोहित यादव सहित सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *