Chhattisgarh | Chhattisgarh moves from zero power cut to free electricity, foundation stone of power companies headquarters building laid in Nava Raipur
रायपुर, 3 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता वर्ष 2000 के 1400 मेगावाट से बढ़कर अब 30 हजार मेगावाट हो गई है। आने वाले वर्षों में 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन संभव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों तक भी लोगों को लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया और कहा कि संयुक्त मुख्यालय भवन ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनेगा। लगभग 270 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 9 मंजिला भवन ग्रीन एनर्जी आधारित होगा, जिसमें 1300 कर्मचारियों की क्षमता, 210 सीटों का प्रेक्षागृह, जिम, ई-व्हीकल चार्जिंग और अत्याधुनिक पार्किंग की सुविधा होगी।
इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
