Breaking News | भोपाल में राहुल गांधी का सघन दौरा, एक दिन में चार अहम बैठकें

Breaking News | Rahul Gandhi’s intensive tour of Bhopal, four important meetings in one day
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार सुबह 10:30 बजे भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर आते ही वे सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC Office) पहुंचे, जहां वे आज लगातार चार महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।
AICC पर्यवेक्षकों और जिला अध्यक्षों से संवाद –
राहुल गांधी की यात्रा का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करना है। वे सबसे पहले 50 AICC पर्यवेक्षकों और PCC प्रभारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक में पार्टी की जमीनी रणनीति पर फोकस करेंगे। रवींद्र भवन में होने वाली अंतिम बैठक में राहुल गांधी पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी की यात्रा के चलते ट्रैफिक में बदलाव –
राहुल गांधी के भोपाल दौरे के चलते पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से रूट डायवर्ट किए हैं।
रोशनपुरा से पॉलिटेक्निक चौराहा तक का मार्ग बंद रहा।
गांधी नगर से बायपास की ओर जाने वाला रास्ता भी परिवर्तित किया गया।
यात्रा को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राहुल गांधी की बैठक का फोकस –
आगामी विधानसभा उपचुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ
पार्टी संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर काम
युवा और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी
भाजपा के खिलाफ राजनीतिक रणनीति