March 17, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | भाजपा के भूपेश सिन्हा बने नगर पंचायत उपाध्यक्ष, भाजपाइयों में खुशी की लहर…

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल नगर पंचायत में आज उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। इस चुनाव हेतु कांग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद जितेंद्र रजक व भाजपा की ओर से वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद भूपेश सिन्हा को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया था।

निर्वाचन अधिकारी अंकित चौहान (एसडीएम) की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में भूपेश सिन्हा को 11 व जितेंद्र रजक को 5 वोट मिले हैं। ऐसे में भाजपा के भूपेश सिन्हा बहुमत के साथ उपाध्यक्ष बन गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व नारे लगाते हुए भूपेश सिन्हा की जीत का जश्न मनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *