March 17, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur Breaking | रायपुर नगर निगम में MIC गठित, महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Spread the love

Raipur Breaking | MIC formed in Raipur Municipal Corporation, women given important responsibility

रायपुर, 17 मार्च। रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) के गठन की घोषणा कर दी गई है। मेयर मीनल चौबे ने 14 सदस्यों की सूची जारी की, जिसमें नए और अनुभवी पार्षदों का संतुलन देखने को मिला। MIC के सदस्यों में शामिल नाम इस प्रकार हैं—

MIC सदस्य –

अनुभवी पार्षद : अवतार बादल, दीपक जायसवाल, मनोज वर्मा, सरिता आकाश दुबे, भोलाराम साहू, अमर गिद्वानी

नए पार्षद : संतोष साहू, गायत्री सुनील चंद्राकर, सुमन अशोक पांडे, महेंद्र कोटियार, खेमा कुमार सेन, नंदकिशोर साहू, अनामिका साहू, संजना अहिरवार

नगर निगम में MIC की भूमिका –

MIC नगर निगम में कैबिनेट की तरह कार्य करती है और इसके गठन का अधिकार महापौर को होता है। MIC में कुल 14 विभागों का गठन होगा, जिसमें जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश, लोक निर्माण आदि प्रमुख होंगे।

15 साल बाद BJP सत्ता में, पहला बजट पेश करेंगी मेयर –

15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा सत्ता में आई है। महापौर मीनल चौबे इसी महीने अपना पहला बजट पेश करेंगी। उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं, निगम के अधिकारी सामान्य सभा की तैयारियों में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *