March 10, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | मुख्यमंत्री कन्या विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 200 जोड़े, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद….

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल नगर के सुरडोंगर मैदान में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं अधिकारीगण ने शामिल होकर 200 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने सभी नवविवाहित दम्पत्तियों को संबोधित करते हुए उन्हें राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें वैवाहिक जीवन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।



भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत निर्धन परिवारों को इस महंगाई के दौर में शादी के दौरान होने वाले खर्च को लेकर माता पिता के मन मे चिंता रहती है। इसलिए हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेते हुए प्रतिवर्ष निर्धन युवक-युवतियों की शादी करवा रहे हैं। आज केशकाल में भी यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया है।

केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने कहा कि आज केशकाल में महिला एवं बाल विकास विभाग की पूरी टीम के सहयोग से 200 जोड़ों का बड़े ही धूमधाम के साथ विधिवत रूप से विवाह संपन्न करवाया गया है। हमने भी इस पुण्य कार्य मे शामिल होकर नवविवाहित युवक-युवतियों को आशीर्वाद दिया है। साथ ही उन्हें उपहार सामग्रियां एवं चेक के रूप में राशि भी प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *