Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ के SCS अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, 2021, 2022, 2023 की चयन सूची जारी

Chhattisgarh | Promotion of SCS officers of Chhattisgarh to IAS, selection list of 2021, 2022, 2023 released
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा (SCS) के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 3 मार्च 2025 को यह आदेश जारी किया।
2021, 2022 और 2023 की चयन सूची जारी
जारी आदेश में 2021, 2022 और 2023 के लिए चयन सूची (Select List) जारी की गई है। ये चयन सूचियां 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2023 के बीच रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई हैं।
2021 की चयन सूची (SCS)
इस सूची में हिना अमीश नेथानी (योग्यता वर्ष 2016) और यशवंत वर्मा (योग्यता वर्ष 2018) का नाम शामिल है। हिना अमीश को पादिनी भील साहू (CG-2016) के नीचे स्थान मिला है, जबकि यशवंत वर्मा को गुपाल वर्मा (CG-2016) के नीचे रखा गया है।
2022 की चयन सूची (SCS)
डॉ. रेणुका श्रीवास्तव (04.02.2008) और अंशुल पांडे (11.01.2008) का नाम इस सूची में शामिल है। इन्हें जूनियर मोस्ट RR IAS ऑफिसर जिंदर यादव (RRCG-2019) के नीचे रखा गया है।
2023 की चयन सूची (SCS)
2023 के लिए चयनित अधिकारियों में अजय कुमार अग्रवाल (31.03.2006), योगेश कुमार (07.01.2008), ललित कुमार (07.01.2008) और प्रकाश सावनी (07.01.2008) के नाम शामिल हैं। इन्हें वरिष्ठ RR IAS अधिकारी अष्टभुजा प्रसाद सिंह (CG-2022) के नीचे स्थान मिला है।
पदोन्नति के लिए सीनियरिटी नियम लागू
भारतीय प्रशासनिक सेवा (सीनियरिटी के विनियमन) नियम, 1987 के अनुसार, अधिकारियों की पदोन्नति के लिए सीनियरिटी और योग्यता वर्ष का ध्यान रखा गया है।